Mahindra XUV300 Flex Fuel: पेट्रोल की चिंता खत्म! भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में हुई लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल तकनीकी से लैस Mahindra XUV 300 Flex Fuel का अनावरण कर दिया है। इसके साथ साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार BE Rall–E Electric XUV का भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में अनावरण किया है। वैसे देखने में तो Mahindra XUV300 Flex Fuel भारतीय बाजार में उपलब्ध वर्तमान मॉडल के जैसा ही है। हालांकि, फ्यूल टैंक कैप और कुछ जगहों पर फ्लेक्स-फ्यूल की ब्रांडिंग जरूर देखने को मिलती है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल के कारण ऑटो मोबाइल कंपनी अब सीएनजी, इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों की तरफ ज़्यादा धयान दे रही है। और यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में पर्यावरण के लिए ज्यादा सुरक्षित भी है। हालांकि अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत थोड़ी ज़्यादा है। और सीएनजी गाड़ियों में पावर थोड़ी काम होती है। और इसी को धयान में रखते हुए वैज्ञानिक फ्लेक्स फ्यूल ईंधन से चलने वाली गाड़ियों पर शोध कर रहे है, और आने वाले कुछ समय में भारतीय बाजार में फ्लेक्स फ्यूल ईंधन से चलने वाली गाड़िया देखने की उम्मीद है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार में XUV300 फ्लेक्स फ्यूल W6 वैरिएंट लॉन्च किया है। यह कार कंपनी की तरफ से एक महत्वपूर्ण कदम है, जो टिकाऊ और हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है। वैसे तो इसके डिज़ाइन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है। ‌ लेकिन साइड प्रोफाइल में हमें फ्लेक्स फ्यूल के हरे रंग के ग्राफिक्स देखने को मिलता है, जो कि इसे फ्लेक्स फ्यूल एसयूवी के रूप में उजागर करती है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Engine

महिंद्रा एंड महिंद्रा की नयी कार Mahindra XUV300 Flex Fuel कार में 1.2 लीटर इनलाइन तीन सिलेंडर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है, जो की मैनुअल गियरबॉक्स के साथ संचालित है। यह इंजन विकल्प 109 बीएचपी और 200 एनएम का पिक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन विकल्प का सबसे बड़ी बात इसे फ्लेक्स फ्यूल के साथ संगत होना है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024
Mahindra XUV300 Flex Fuel Bharat Mobility Expo 2024

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका ईंधन विकल्प। यह इंजन E20 से लेकर E85 तक के मिश्रण (पेट्रोल में 20% से 85% तक इथेनॉल) पर चलने में सक्षम है। फ्लेक्स-फ्यूल इंजन पारंपरिक पेट्रोल इंजन की तुलना में कम प्रदूषण करता है और साथ ही ईंधन खर्च भी कम कर सकता है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Features And Safety

महिंद्रा एंड महिंद्रा की नयी कार Mahindra XUV300 Flex Fuel के अनावरण के समय इसको टॉप मॉडल के साथ ही दर्शाया गया था।
उम्मीद है कि कंपनी इस कार में मौजूदा XUV300 वाले ही फीचर्स देगी, जिनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग सेंसर और कई अन्य शामिल हैं।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Launch Date In India

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीद किया जा रहा है कि महिंद्र एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप को भारतीय बाजार में 2025 तक पेश किया जाएगा। ‌जबकि इसकी डिलीवरी 2025 का अंत तक शुरू किए जाने की संभावना है।

Flex Fuel On Road Price In India

फ्लेक्स फ्यूल तकनीकी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की तुलना में काफी ज्यादा सस्ती होने वाली है। जहां पर औसतन पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹100 के आसपास होती है, वहीं पर एथेनॉल मिश्रित फ्लेक्स फ्यूल ईंधन की कीमत करीबन 60 रुपए से 70 प्रति लीटर होने वाली है। यह ईंधन आपकी बचत के साथ 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड जनरेट करने वाली है।

Mahindra XUV300 Flex Fuel Price In India

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 का फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट लॉन्च किया है। अब ग्राहकों को पेट्रोल की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह नई गाड़ी इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर भी चलेगी।

State wise expected price of Mahindra XUV300 Flex Fuel

एक्स-शोरूम कीमतें शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं।

  • मुंबई: ₹9.39 लाख
  • बेंगलुरु: ₹9.76 लाख
  • दिल्ली: ₹9.09 लाख
  • पुणे: ₹9.39 लाख

हालाँकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। जल्द ही और अधिक जानकारी सामने आएगी।

Also read: