इंतजार हुआ खत्म! 2024 5-Door Mahindra Thar का लॉन्च हुआ कन्फर्म, देखिये ये हैं खासियतें!

2024 5-Door Mahindra Thar जैसा की हम लोग जानते है की महिंद्रा एंड महिंद्रा की कार महिंद्रा थार का भारतीय बाजार में अलग ही रुतबा है। इस कार के दीवानो की भारत में कोई कमी नहीं है। खबर आ रही है की साल २०२४ की जून माह के आस पास 5-Door Mahindra Thar उत्पादन शुरू होने की संभावना है। और महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाज़ार में अपने अगले लांच का मूड बना चुकी है और यह कोई और कार नहीं बल्कि महिंद्रा थार 5-डोर है।

इस कार को देश के विभिन्न इलाको में काफी बार परीक्षण के दोरान देखा गया है और हमें इस बात का अच्छा अंदाजा है कि नई एसयूवी महिंद्रा थार से क्या उम्मीद की जा सकती है। वैसे तो लॉन्च में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन हमारे पास थार 5-डोर के संबंध में कुछ नए अपडेट हैं, जिनको हम आगे के आपसे साँझा कर रहे है। तो अपडेट की जानकारी के लिए पूरी खबर पर अंत तक बने रहिये।

2024 5-Door Mahindra Thar Design

जैसा की हमने पहले भी बताया की Mahindra and Mahindra की कार Mahindra Thar भारतीय बाजार में सबसे अलग रुतबा रखती है।
ऑटो एक्सपर्ट इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थार 5-डोर का प्रोडक्शन इस साल जून में शुरू हो जायेगा। खबर आ रही है की महिंद्रा कंपनी मौजूदा थार 3-डोर एसयूवी के समान ही महिंद्रा 5-डोर थार का उत्पादन करेगी। हालांकि, बाद की उत्पादन क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी के अनुसार महिंद्रा 5-डोर थार के लिए प्रति माह लगभग 4,000 इकाइयों के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करे हुए है। इस स्तिथि को देखते हुए बाजार में अन्य लोकप्रिय महिंद्रा एसयूवी की तरह ही, महिंद्रा थार 5-डोर के लिए प्रतीक्षा की अवधि भी निश्चित रूप से बहुत लम्बी होने वाली है।

Tata Punch ICE Interior and Exterior

कई खबरों की अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय कार निर्माता ने थार 5-डोर के लिए कई नए नामों के ट्रेडमार्क पंजीकृत किए। इनमें से, थार आर्मडा उपनाम सबसे अधिक मायने रखता है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लॉन्च के समय इस नाम को ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। और अगर एसयूवी की उत्पादन समय सीमा के बारे में रिपोर्ट पुख्ता हैं, तो इस बात की अधिक संभावना है कि एसयूवी जुलाई के महीने में किसी भी समय लॉन्च हो सकती है। अगर फीचर्स की बात करे तो, महिंद्रा ५-डोर थार के कुछ जासूसी शॉट्स सामने आये है और इसमें कई सारी नई सुविधाओं के शामिल होने का पता चला है।

इनमें ब्रांड के नवीनतम इंटरफ़ेस के साथ एक नया 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक, उच्च ट्रिम्स पर एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट के साथ-साथ एक नया स्टीयरिंग व्हील शामिल है।

अब बाहरी डिज़ाइन की बात करे तो कुछ स्टाइलिंग बदलाव होने की सम्भावना है, जैसे की मिश्र धातु पहियों का एक नया सेट, संशोधित टेल लैंप के साथ अपडेटेड फ्रंट ग्रिल। थार 5-डोर में इन सभी नए परिवर्तन को संभवतः इसके थार 3-डोर फेसलिफ्ट अपडेट के रूप में में आगे बढ़ाया जा सकता है।

Also read: आने वाले है 3 टॉप-क्लास SUV जो भारत में धमाल मचाएंगे!

2024 5-Door Mahindra Thar Powertrain

अब हम 5-Door Mahindra Thar Powertrain के बारे बात करते है तो हम आपको बता दे की महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से इस कार के फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। लेकिन ऑटो एक्सपर्ट इंडिया के अनुसार 5-Door Mahindra Thar में 5-डोर परिचित 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन से शक्ति प्रदान करेगी,और इसमें जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ बाजार में उतारा जायेगा। इसके आगे की बात करे तो फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम सभी गाड़ियों के पैकेज का हिस्सा होगा और महिंद्रा नए थार 5-डोर के साथ रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन भी अपने उपभोग्ताओ को दे सकता है।

2024 5-Door Mahindra Thar Expected Features

5-Door Mahindra Thar के ऊपर महिंद्रा एंड महिंद्रा की टीम फिलहाल काम कर रही है। 5-Door Mahindra Thar SUV की शानदार विशेषताएँ और खासियतें हम आगे साँझा कर रहे है। हमें आशा है की आपको जानकारी अच्छी लगेगी। आपको जानकारी कैसे लगी हमको कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताये।

2024 5-Door Mahindra Thar Launch Date In India

हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी तक लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषड़ा नहीं की है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की साल 2024 की दूसरी छमाही में अपनी नयी ५-डोर महिंद्रा थार कार को लॉन्च करेंगे। कहने की जरूरत नहीं है, नया ५-डोर महिंद्रा थार मौजूदा संस्करण की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा होने वाला है।

Also Read: Tata Altroz EV धांसू फीचर्स के साथ 2025 में होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

Also Read: 2 Upcoming Maruti Suzuki EVs You Must Know: जानिए किन 2 धमाकेदार गाड़ियों भारतीय बाजार में लेन वाला है!